Hum Saath Saath Hain bhojpuri movie ,भोजपुरी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग शुरू !

Hum Saath Saath Hain bhojpuri movie ,भोजपुरी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग शुरू !

टीआरपी किंग निर्देशक अजय झा के निर्देशन में गौरव झा , प्रेम सिंह , देव सिंह , अंजना सिंह , यामनी सिंह और शालू सिंह नजर आएंगे।




भोजपुरी सिनेमा जगत के बेहतरीन मोस्ट मल्टिटाइलेंटेड निर्देशक अजय झा इन दिनों भोजपुरी फिल्म' हम साथ साथ है' के निर्देशन में ब्यस्त है। जिसके निर्माता भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे ज्यादा फिल्मो का निर्माण करने वाले निर्माता प्रदीप सिंह है। 




फिल्म की सूटिंग उत्तरप्रदेश के बलरामपुर में इतनी ठंठ में भी जोर शोर से चल रही है। फिल्म के निर्देशक अजय झा ने फिल्म की कहानी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे है फिल्म की कहानी काफी लाजवाब और बेहतरीन है जो की पारिवारिक लव स्टोरी पे आधारित है , जिसमे फिल्मो के गीत संगीत को काफी अच्छे से सजाया गया है जो की आप सभी को बहुत बहुत पसंद आने वाली है। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह है। निर्देशक अजय झा है। मुख्य सहायक निर्देशक रवि तिवारी है। छायांकन मनोज सिंह है। लेखक अरविंद तिवारी है। आर्ट डायरेक्टर रणधीर एन दास है।





फिल्म के मुख्य भूमिका में गौरव झा , प्रेम सिंह , देव सिंह , अंजना सिंह , यामनी सिंह , शालू सिंह , केके गोस्वामी , माया यादव , रंभा सहनी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.