सर्दियों में सुबह कितने बजे उठना चाहिए? , What time should you wake up in the morning in winter?

सर्दियों में सुबह कितने बजे उठना चाहिए?


सर्दियों में सुबह कितने बजे उठना चाहिए?


  1. सर्दियों में नींद

सर्दियों में अक्सर हमें लेट नींद आती है और हम सुबह काफी देर से उठते हैं।




2. दिनचर्या

सर्दियों में दिन भी छोटा होता है। ऐसे में हम जितना लेट उठते हैं, उतनी ही हमारी दिनचर्या भी खराब होती है।


3. खानपान पर असर

अगर आप सुबह लेट उठते हैं, तो नाश्ता करने के बाद दोपहर के समय पर्याप्त भूख नहीं लगती है। यानी आपका खानपान प्रभावित होता है।


4. स्वास्थ्य समस्याएं

खानपान पर बुरा असर पड़ने के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं सामने आने लगती हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि सर्दियों में सुबह कितने बजे उठना चाहिए।


5. कितने बजे उठें?


आज हम आपको सर्दियों में सुबह उठने का परफेक्ट समय बता रहे हैं।




6. सर्वाधिक नींद

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, व्यक्ति को सर्वाधिक नींद दोपहर के भोजन के बाद और रात में 2 से 4 बजे के बीच आती है।


7.बुरा असर

ऐसे में सर्दियों में सुबह चार बजे उठने से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। ठंड भी इस समय ज्यादा होती है, जिससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।


8. उठने का परफेक्ट समय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दियों में रोजाना सुबह साढ़े 6 बजे से 7 बजे के बीच उठ जाना चाहिए।


9. शरीर रहेगा एनर्जेटिक

इससे आप कुछ समय तक एक्सरसाइज भी कर पाएंगे और सूर्य की रोशनी में वक्त बिताने के कारण दिन भर शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।


नोट
यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.